एनईजीडी में डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती जारी, इस दिन तक मौका
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र व्यवसाय प्रभाग (गैर-लाभकारी), राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एनईजीडी ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजप (एजीएम) के 3 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एनईजीडीन की ओर से जारी पदों के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जो यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के इंटरव्यू में वर्ष 2022, 2023, 2024 या 2025 में शामिल हुए थे। वहीं, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन यूपीएससी के अंकों और कार्यात्मक आवश्यकताओं के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी अनुभव अनुसार 22 लाख से 28 लाख के बीच प्रति वर्ष होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनईजीडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। इसी के साथ भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 April 2026 8:42 PM IST












