नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने कहा-विदेशी फंडिंग से देश में अस्थिरता की कोशिश

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने कहा-विदेशी फंडिंग से देश में अस्थिरता की कोशिश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया ब्लॉक, आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के लगातार प्रदर्शन को लेकर भाजपा पहले से ही हमलावर है। इसी बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान "बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया है" ने इस विवाद को और हवा दे दी है। भाजपा ने इस बयान को देश विरोधी बताते हुए विपक्ष पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया ब्लॉक, आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के लगातार प्रदर्शन को लेकर भाजपा पहले से ही हमलावर है। इसी बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा के बयान "बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया है" ने इस विवाद को और हवा दे दी है। भाजपा ने इस बयान को देश विरोधी बताते हुए विपक्ष पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने राहुल गांधी और उनके समर्थकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह विदेशी ताकतों और विदेशी फंडिंग की मदद से देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश है। लेकिन यह बांग्लादेश, श्रीलंका या नेपाल नहीं है। यह भारत है। भारतीय लोगों के दिलों में लोकतंत्र गहराई से बसा हुआ है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके दिलों में एक खास जगह रखते हैं।"

राहुल सिन्हा ने कहा, "बांग्लादेश अब पाकिस्तानी आतंकवादियों का अड्डा बन गया है और वहां की कट्टरपंथी सरकार आतंकवाद फैलाने का काम कर रही है। ऐसे मॉडल को भारत में लागू करने की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है।"

मुंबई में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "यह आंदोलन चार चीजों पर केंद्रित है - राहुल गांधी, नेहा बोरा, दीपके और अब इमरान खान। इन चारों का ताल्लुक भारत के हितों से नहीं है। ये विदेशी मॉड्यूल को अपनाकर, विदेशी ताकतों के इशारों पर और विदेशी फंडिंग से इन सभी प्रदर्शनों को चला रहे हैं। इनका मकसद लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना है।"

पटना में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "लोकतंत्र में आंदोलन और प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं है। लेकिन कोई आंदोलन के बहाने उपद्रव फैलाए और अराजकता की स्थिति पैदा करे, यह इस देश को मंजूर नहीं हो सकता। प्रदर्शन के नाम पर जो अराजक तत्वों का जमावड़ा है, जो तिलचट्टे तमाशा कर रहे हैं और उपद्रव फैला रहे हैं, अब तो जनता ही उन्हें खदेड़ रही है।"

मुंबई में ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, "करीब डेढ़ साल पहले राहुल गांधी ने अचानक कहा था कि 'मैं भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहा हूं।' आज उनके काम यह साबित कर रहे हैं कि उनका वह बयान कोई संयोग नहीं था बल्कि एक प्रयोग था।"

उन्होंने आगे कहा, "नेहा बोरा, जिन्होंने कई बार कहा है कि वे नेपाल और बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन चाहती हैं, आज राहुल गांधी की सबसे करीबी साथी हैं। इससे उनकी मंशा साफ जाहिर होती है।"

रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, "धीरे-धीरे सबके चेहरे सामने आ रहे हैं। इसमें सीजेपी, आम आदमी पार्टी और इंडिया ब्लॉक की मिलीभगत है। ये सभी मिलकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सब देख रही है और इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 3:36 PM IST

Tags

Next Story