एनईआईएएच में डायरेक्टर की वैकेंसी घोषित, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल

एनईआईएएच में डायरेक्टर की वैकेंसी घोषित, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल
सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एक स्वायत्त निकाय, उत्तर पूर्वी आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच), शिलांग ने डायरेक्टर के पद पर वैकेंसी निकाली है।

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एक स्वायत्त निकाय, उत्तर पूर्वी आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच), शिलांग ने डायरेक्टर के पद पर वैकेंसी निकाली है।

डायरेक्टर पोस्ट के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

एनईआईएएच की ओर से जारी पद के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के प्रावधानों के अंतर्गत या होम्योपैथी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 58 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 6 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, पद पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी वेतन मैट्रिक्स के स्तर 14 के तहत 1,44,200 से 2,18,200 रुपए प्रति महीने होगी। इसी के साथ अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

जो उम्मीदवार डायरेक्टर के पद पर चयनित होंगे, उनका कार्यकाल 5 साल का होगा या मूल संगठन में सेवानिवृत्ति की तिथि तक या सरकार द्वारा निर्धारित तिथि तक, जो भी पहले हो उसके अनुसार होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को श्री अब्दुल सादिक खान, अवर सचिव (आयुर्वेद), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष भवन बी-ब्लॉक, जीपीओ परिसर, आईएनए, नई दिल्ली-110023 के पते पर पोस्ट कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Feb 2026 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story