नेपाल बाढ़ को लेकर नुवाकोट प्रशासन ने भारत का जताया आभार, कहा- संकट में पड़ोसी का साथ मिलना बड़ी बात

नेपाल बाढ़ को लेकर नुवाकोट प्रशासन ने भारत का जताया आभार, कहा- संकट में पड़ोसी का साथ मिलना बड़ी बात
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची भारी तबाही के बीच भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री पर नुवाकोट जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ दहल ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पड़ोसी देश का साथ मिलना बहुत अहम है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है और प्रशासन सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए राहत कार्य में जुटा है।

नुवाकोट, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची भारी तबाही के बीच भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री पर नुवाकोट जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ दहल ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पड़ोसी देश का साथ मिलना बहुत अहम है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है और प्रशासन सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए राहत कार्य में जुटा है।

बाढ़ त्रासदी पर नेपाल स्थित नुवाकोट के जिला प्रशासन ऑफिस (डीएओ) के प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ दहल ने कहा, ''आप जानते हैं कि हम सरकारी सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए राहत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं। सरकार खुद यह कर रही है और फिर हम बहुत सारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम खासकर जिला समन्वय समिति बिल्डिंग में राहत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं। हम मदद भेज रहे हैं। हम वार्ड और फिर नगर निगम के स्तर की सिफारिश पर सारा राहत का सामान बांट रहे हैं।''

नेपाल बाढ़ के बाद भारत द्वारा राहत सामग्री भेजे जाने पर होमनाथ दहल ने कहा, "पड़ोसियों से इस तरह का सहयोग मिलना बहुत अच्छी बात है, जैसे आपके प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री को फोन किया और सबकी सलामती की कामना की, पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने और नेपाल के बेहतर भविष्य की कामना की। यह बहुत अच्छी बात है और इस तरह की संकट की स्थिति में पड़ोसी देशों को ऐसा ही करना चाहिए। मैं खास तौर पर राहत सामग्री पर जोर देना चाहूंगा, हमारे कई स्कूल भवन, कई स्वास्थ्य संस्थान और कई जलविद्युत परियोजनाएं ढह गई हैं और बह गई हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि आप देख सकते हैं कि हमारी कितनी ज्यादा जमीन, चरागाह बर्बाद हो गई है और जानमाल का नुकसान हुआ है। यह हिसाब लगाना बहुत मुश्किल है कि कितने लोग लापता हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2026 10:51 PM IST

Tags

Next Story