नेपाल में बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच पीएम बालेंद्र शाह भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे संवाद

नेपाल में बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच पीएम बालेंद्र शाह भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे संवाद
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह कूटनीतिक बैठकों को लेकर खुद के बनाए नियमों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। हालांकि इन नियमों को तोड़ते हुए पीएम 10 अगस्त से काठमांडू में विदेशी राजदूतों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसकी शुरुआत वह नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात के साथ करेंगे।

काठमांडू, 9 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह कूटनीतिक बैठकों को लेकर खुद के बनाए नियमों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। हालांकि इन नियमों को तोड़ते हुए पीएम 10 अगस्त से काठमांडू में विदेशी राजदूतों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसकी शुरुआत वह नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात के साथ करेंगे।

नेपाल न्यूज ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि शाह सोमवार सुबह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से और दोपहर बाद चीनी राजदूत झांग माओमिंग से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मंगलवार को अमेरिकी दूतावास के प्रभारी स्कॉट अर्बोम और नेपाली पीएम बालेंद्र शाह की द्विपक्षीय बैठक होगी।

दरअसल, उच्चस्तरीय शिष्टाचार भेंटें, जो हाल ही में सुनसरी और आसपास के जिलों में हुई सांप्रदायिक हिंसा के कारण मूल रूप से स्थगित हो गई थीं। 27 मार्च को पदभार संभालने के बाद बालेंद्र शाह की काठमांडू स्थित विदेशी प्रतिनिधियों के साथ पहली व्यक्तिगत बैठकें हैं। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों और संबंधित सरकारों के आधिकारिक संदेशों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद हुए चुनाव में जनता ने अपना भरोसा बालेंद्र शाह पर दिखाया था, हालांकि चुनाव बाद बालेंद्र शाह सरकार के कार्यशैली ने नेपाल की जनता को निराश किया। यही कारण है कि लोग अपने मुद्दों को लेकर लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। हालात ये है कि अब तो उनकी पार्टी के अंदर भी फूट की खबरें सामने आने लगी हैं। इसका ताजा उदाहरण नेपाल की संसद में तब देखने को मिला, जब राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता मनीष झा ने पीएम शाह की कार्यशैली की आलोचना की।

हालांकि आरएसपी के प्रमुख रबी लामिछाने ने जनता से राजनीतिक अस्थिरता की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की शनिवार शाम काठमांडू में एक कार्यक्रम में लामिछाने ने मौजूदा राजनीतिक बातचीत को कुछ समय का शोर बताया, जिसका कोई असली मतलब नहीं है और समर्थकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सिंगल-पार्टी सरकार देश को आगे बढ़ाने में पूरी तरह सक्षम है। गवर्नेंस और एविएशन के बीच तुलना करते हुए आरएसपी चीफ ने रोजाना के सरकार के अंदर टकराव की तुलना छोटे बादलों से गुजरते हुए हवाई जहाज से की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 11:10 AM IST

Tags

Next Story