राजनीति: कांग्रेस को बिहार में हार का डर, इसलिए राहुल गांधी लगा रहे आरोप भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर

कांग्रेस को बिहार में हार का डर, इसलिए राहुल गांधी लगा रहे आरोप भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तक 90 चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हार चुकी है और अब बिहार में भी यही डर कांग्रेस को सता रहा है।

हमीरपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तक 90 चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हार चुकी है और अब बिहार में भी यही डर कांग्रेस को सता रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को हमीरपुर के टाउन हॉल में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' जैसे आरोपों का जवाब दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद वीवीपैट, ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार प्रीप्लानिंग की है। वह बिहार में चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए पहले ही आरोप लगा रहे हैं। एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने विस्तार से सुनवाई की और निर्णय दिए। अगर राहुल गांधी या अन्य विपक्षी दलों का संवैधानिक संस्थाओं से विश्वास उठ चुका है तो यह दुर्भाग्य है।

इस दौरान, भाजपा सांसद ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों को कांग्रेस का इतिहास याद दिलाया। उन्होंने कहा, "जब राजीव गांधी की हत्या हुई, उस समय देश में चुनाव चल रहे थे। चुनाव आयोग ने उस समय एक सीट नहीं, बल्कि पूरे देश का चुनाव स्थगित कर दिया था। कांग्रेस के समय चुने गए चुनाव आयुक्त बाद में पार्टी में चले गए। राहुल गांधी अगर इतिहास में देखेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया। इंदिरा गांधी को जब प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा, तो इसका कारण 1971 के चुनाव में पूर्ण सत्ता का दुरुपयोग था।"

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थानों को मजबूत करने का काम किया गया। ये संस्थाएं अब स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से काम करती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2025 4:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story