अपराध: गोपालपुर गैंगरेप केस ओडिशा सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा निंदनीय

गोपालपुर गैंगरेप केस  ओडिशा सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा निंदनीय
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की निंदा की। उन्होंने ओडिशा सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य में दिन-प्रतिदिन महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की निंदा की। उन्होंने ओडिशा सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य में दिन-प्रतिदिन महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गोपालपुर, ओडिशा में 10 लोगों ने एक छात्रा के साथ जिस तरह बर्बरता की, उसकी निंदा करने के लिए कड़े से कड़े शब्द भी पर्याप्त नहीं हैं। ओडिशा में दिन-प्रतिदिन महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है। जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद स्वीकार करते हों कि पिछले पांच वर्षों में करीब 44,000 महिलाएं और बच्चे गायब हो चुके हैं, वहां महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता न देना भी अपने आप में महिलाओं के प्रति जुल्म है।"

दरअसल, युवती बीते रविवार को अपने एक दोस्त के साथ गोपालपुर बीच पर गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं, आरोपियों ने उसके दोस्त को बांध दिया और फिर युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "ओडिशा के प्रमुख पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर सामूहिक बलात्कार की खबर बेहद चौंकाने वाली है और इसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इसकी कड़ी निंदा की जाती है। पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। महिलाओं के खिलाफ हर दिन बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सरकार को सतर्क रहना चाहिए। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।"

इसके अलावा, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा था, "यह खौफनाक है। ओडिशा में गोपालपुर बीच पर कॉलेज की लड़की के साथ 10 हैवानों ने गैंगरेप किया। लड़की अपने दोस्त के साथ थी। दरिंदों ने दोस्त को मारा पीटा और बांध दिया और फिर उसके सामने ही लड़की का गैंगरेप किया। राज्य में भाजपा सरकार की नाक के नीचे बेटियों का जीना दुश्वार हो गया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2025 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story