रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार में पाइप गैस परियोजना शुरू, विकास को मिलेगी नई रफ्तार सीएम विष्णु देव साय
रायपुर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार राज्य में विकास की गति को तीव्र करने की दिशा में काम कर रही है। हम लोग विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इसी से प्रदेश में सकारात्मक माहौल का जन्म होगा।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में इसी विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले में लोगों और उद्योगपतियों को पाइप द्वारा गैस पहुंचाने की दिशा में परियोजना का शुभारंभ किया गया, जिसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी लोगों तक निर्बाध रूप से गैस पहुंच सके। इस तरह से बुनियादी सरंचना को मजबूत करने से प्रदेश में विकास की गति तीव्र होगी और समाज में अंतिम पंक्ति तक मौजूद लोगों को विकास का लाभ पहुंच सकेगा। जब हम छोटे छोटे विकास से संबंधित कामों को लेकर गंभीर रहेंगे, तभी हम जाकर किसी बड़े व्यापक सकारात्मक परिवर्तन की कल्पना कर सकेंगे। इसी को देखते हुए हमारी सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं इन तीनों जिलों के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस पहल के बाद अब इन तीनों जिलों के लोगों तक पाइप द्वारा गैस पहुंचेगी। पूनम चौबे छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें पाइप से गैस मिली। इस खास मौके पर मैं उन्हें बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कदम से प्रदेश में गैस प्राप्त करने वाले लोगों की लागत में भी कटौती होगी। आगामी दिनों में लोगों को उन्हें इस संबंधित कई लाभ मिल सकेंगे। मैं समझता हूं कि यह विकास की दिशा में उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है, जिसे निश्चित तौर पर शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 Feb 2026 4:20 PM IST












