आईएएनएस न्यूज प्वाइंट: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाएंगे होली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाएंगे होली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन ग्लेशियर के दौरे पर जाएंगे, जहां वो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ होली मनाएंगे।

23 मार्च, नई दिल्ली (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन ग्लेशियर के दौरे पर जाएंगे, जहां वो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ होली मनाएंगे।

सियाचिन ग्लेशियर एक रणनीतिक सैन्य चौकी है और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रक्षा मंत्री सैनिकों के साथ होली मनाएंगे।

2019 में उन्होंने सियाचिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की थी। केंद्रीय मंत्री ने उनकी चुनौतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने सैनिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ग्लेशियर को पर्यटकों के लिए भी खोलने का ऐलान किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2024 5:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story