रेखा गुप्ता सरकार ने लेखा विभाग के बड़े पदों को अपग्रेड और विलय किया

रेखा गुप्ता सरकार ने लेखा विभाग के बड़े पदों को अपग्रेड और विलय किया
दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से लेखा सेवा में लेखा अधिकारी का पद वरिष्ठ लेखा अधिकारी (समूह 'ए' राजपत्रित) के ग्रेड में अपग्रेड और विलय कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार का यह कदम बड़े प्रशासनिक सुधार से जुड़ा है।

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से लेखा सेवा में लेखा अधिकारी का पद वरिष्ठ लेखा अधिकारी (समूह 'ए' राजपत्रित) के ग्रेड में अपग्रेड और विलय कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार का यह कदम बड़े प्रशासनिक सुधार से जुड़ा है।

सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने लेखा सेवा के अधिकारियों के लिए एक बड़ा प्रशासनिक सुधार लागू करते हुए तत्काल प्रभाव से लेखा अधिकारी के पद को वरिष्ठ लेखा अधिकारी के ग्रेड में उन्नत और विलय करने की स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के नियंत्रक महालेखाकार (सीजीए) और गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुपालन में लिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, लेखा अधिकारी (समूह 'बी' राजपत्रित) का पद, जो वर्तमान में पे मैट्रिक्स के पे लेवल-9 में था, अब वरिष्ठ लेखा अधिकारी (समूह 'ए' राजपत्रित) के ग्रेड में पे लेवल-10 में उन्नत और विलय कर दिया गया है। अब दिल्ली सरकार लेखा सेवा के लेखा अधिकारी के मौजूदा सभी पद वरिष्ठ लेखा अधिकारी (समूह 'ए' राजपत्रित) के रूप में पे मैट्रिक्स के पे लेवल-10 में पुनः पदनामित किए जाते हैं।

सीएमओ का कहना है कि फीडर कैडर में भी बदलाव किया गया है। पदों के इस विलय के परिणामस्वरूप, वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए अब सहायक लेखा अधिकारी (समूह 'बी' राजपत्रित), जो पे मैट्रिक्स के पे लेवल-8 में है, फीडर कैडर होगा। यह ऐतिहासिक कदम लेखा सेवा के अधिकारियों के लिए करियर में बेहतर प्रगति के अवसर प्रदान करेगा और प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाएगा। इस आदेश से 250 से अधिक अधिकारियों को फायदा होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Nov 2025 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story