राष्ट्रीय: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को आएंगे बिहार, औरंगाबाद में करेंगे सभा को संबोधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को आएंगे बिहार, औरंगाबाद में करेंगे सभा को संबोधित
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी गुरुवार को औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे।

पटना, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी गुरुवार को औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी पहले हवाई मार्ग से गया आएंगे, उसके बाद वे औरंगाबाद जाएंगे। राहुल गांधी औरंगाबाद के गांधी मैदान में दिन के 1.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के नेता भी शामिल होंगे।

बताया गया कि पहले राहुल गांधी का झारखंड से कुटुंबा होते हुए कार्यक्रम तैयार किया गया था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से झारखंड से कुटुंबा के रास्ते औरंगाबाद पहुंचने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि बुधवार को राहुल गांधी को झारखंड के गढ़वा जिला के गोदरमाना में एक सभा को संबोधित करना था, उसके बाद गढ़वा, रेहला होते हुए उन्हें नावा बाजार पहुंचना था। इसके बाद सड़क मार्ग से बिहार में प्रवेश करना था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से उनका यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि राहुल गांधी का बिहार का यह दौरा भी स्थगित हो जाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Feb 2024 8:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story