राष्ट्रीय: पहले सीट शेयरिंग पर बात होगी, इसके बाद 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में होंगे शामिल अखिलेश यादव

पहले सीट शेयरिंग पर बात होगी, इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में होंगे शामिल  अखिलेश यादव
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पहले सीट शेयरिंग पर बातचीत हो जाए। इसके बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे।

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पहले सीट शेयरिंग पर बातचीत हो जाए। इसके बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे।

अखिलेश यादव ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से कई दौर की बातचीत हो गई है। कई सूचियां उधर से आई हैं और कई सूचियां इधर से भी गई है। जब सीट शेयरिंग की बातचीत हो जाएगी। इसके बाद समाजवादी पार्टी उनकी यात्रा में शामिल हो जायेगी।

उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की दूसरी पार्टी बनाने की चर्चाओं पर कहा कि किसी के मन में क्या है ? यह कौन सी मशीन बताएगी ? लाभ लेकर तो सब चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 60 लाख नौजवानों ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी है, सुनने में मिल रहा है कि पेपर लीक हुआ है। हर परीक्षार्थी के घर से पांच लोग जुड़े हैं। जो लोग कह रहे हैं कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई है, यह ढाई करोड़ परिवारों के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि 2024 संविधान को बचाने का चुनाव है, इस देश के भविष्य को बचाने का चुनाव है। समाजवादी लोगों की जिम्मेदारी बड़ी है क्योंकि भाजपा ने सबसे ज्यादा धोखा गरीबों को दिया है। उन्होंने पूछा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आज से छह महीने पहले क्यों नहीं हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Feb 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story