अंतरराष्ट्रीय: चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग नियंत्रण और चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की

चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग नियंत्रण और चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की
11 सितंबर की सुबह, चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने "14वीं पंचवर्षीय योजना का उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन" विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। 11 सितंबर की सुबह, चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने "14वीं पंचवर्षीय योजना का उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन" विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग निवारण और नियंत्रण प्रणाली स्थापित की है। देश में देशभक्ति स्वास्थ्य अभियान को जारी रखा जा रहा है, जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत किया जा रहा है और केंद्र, प्रांत, नगरपालिका और काउंटी (जिला) समेत चार स्तरों पर रोग निवारण और नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है।

निवासियों का स्वास्थ्य साक्षरता स्तर 2020 में 23.2 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 31.9 प्रतिशत तक हो गया। देश 15 बीमारियों के लिए टीकाकरण सेवाएं प्रदान करता है, जिससे प्रमुख पुरानी बीमारियों से होने वाली अकाल मृत्यु दर को और नियंत्रित किया जा रहा है। तपेदिक, हेपेटाइटिस बी और एचआईवी/एड्स जैसी संक्रामक बीमारियों के मामलों में लगातार कमी आ रही है या वे कम प्रसार स्तर पर बनी हुई हैं।

इसके अलावा, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की है, जिससे सेवा की गुणवत्ता और दक्षता दोनों में सुधार हुआ है। 2024 के अंत तक, देश भर में 10.9 लाख चिकित्सा और स्वास्थ्य संस्थान हो गए और 1 करोड़ 57 लाख 80 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी हो गए। बुनियादी चिकित्सा बीमा अब 1.3 अरब से अधिक निवासियों को कवर करता है, जो लगभग राष्ट्रीय जनसंख्या के 95 प्रतिशत पर स्थिर है। जनता के लिए चिकित्सा व्यय का बोझ काफी कम हो गया है।

यह भी बताया गया है कि 2024 तक, चीन की औसत जीवन प्रत्याशा 79 वर्ष तक जा पहुंची है, जो 2020 से 1.1 वर्ष की वृद्धि है। मातृ और शिशु मृत्यु दर में सुधार जारी रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Sept 2025 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story