अपराध: पंजाब चंडीगढ़ क्राइम सेल ने चार आरोपियों को पांच हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

पंजाब चंडीगढ़ क्राइम सेल ने चार आरोपियों को पांच हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ क्राइम सेल पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पांच अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है और इनका आपराधिक रिकॉर्ड मुख्य रूप से लड़ाई-झगड़े से संबंधित है।

चंडीगढ़, 11 सितंबर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ क्राइम सेल पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पांच अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है और इनका आपराधिक रिकॉर्ड मुख्य रूप से लड़ाई-झगड़े से संबंधित है।

इस ऑपरेशन को एसपी क्राइम जसबीर सिंह और डीएसपी धीरज कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सतविंदर की टीम ने अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन स्थानीय युवक और एक लुधियाना का मुख्य हथियार सप्लायर शामिल है। इनके कब्जे से पांच देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन, दस जिंदा कारतूस और दो कारें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई चंडीगढ़ में अवैध हथियारों के प्रसार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को सेक्टर-56 से दो आरोपियों, रोहन और सुमित, को गिरफ्तार किया गया। अगले दिन उनके साथी मोहित को भी हिरासत में लिया गया। वहीं, मुख्य हथियार सप्लायर बबलू को रोहतक से पकड़ा गया। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें पता चला था कि कुछ युवकों के पास अवैध हथियार हैं और वे स्थानीय रंजिश के चलते इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एसपी क्राइम जसबीर सिंह ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि कुछ युवकों के पास अवैध हथियार हैं और उनके बीच रंजिश के कारण झगड़ा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हमारी टीम ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच देसी पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और दो कारें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

उन्होंने कहा कि आरोपियों के बीच स्थानीय रंजिश थी, जिसके चलते वे हथियारों का उपयोग कर सकते थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का उपयोग किसी अन्य अपराध में तो नहीं किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Sept 2025 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story