अंतरराष्ट्रीय: चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए नए विमान का नाम आधिकारिक तौर पर निर्धारित

चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए नए विमान का नाम आधिकारिक तौर पर निर्धारित
चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार सार्वजनिक आग्रह और चयन के बाद, चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए नए विमान का नाम हाल ही में निर्धारित किया गया। नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का नाम "मेंग चो" है और चंद्र लैंडर का नाम "लान युए" है।

बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार सार्वजनिक आग्रह और चयन के बाद, चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए नए विमान का नाम हाल ही में निर्धारित किया गया। नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का नाम "मेंग चो" है और चंद्र लैंडर का नाम "लान युए" है।

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद, चंद्रमा पर उतरना चीनियों के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण का अगला लक्ष्य बन गया है। मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण परियोजना का चंद्र लैंडिंग चरण पूरी तरह से लॉन्च हो चुका है, इसलिए मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण के लिए नए विमानों का नामकरण भी एजेंडे में है।

अगस्त 2023 में, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने जनता से मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशनों के लिए नए विमान नामों के लिए एक संग्रह गतिविधि शुरू की।

विशेषज्ञ चयन और समीक्षा के बाद, नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को "मेंग चो" नाम दिया गया और चंद्र लैंडर को "लान युए" नाम दिया गया। नए विमान के नाम में विशिष्ट चीनी विशेषताएं, समय की विशेषताएं और सांस्कृतिक विशेषताएं हैं।

वर्तमान में, मेंग चो अंतरिक्ष यान, लान युए चंद्र लैंडर और छांग चेंग नंबर 10 वाहक रॉकेट पूरी तरह से प्रारंभिक प्रोटोटाइप विकास चरण में प्रवेश कर चुके हैं और विभिन्न काम सुचारू रूप से चल रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Feb 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story