राष्ट्रीय: हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है राहुल गांधी

मुरादाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है।
राहुल गांधी ने शनिवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान आयोजित जनसभा में कहा कि यहां पर एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाया जाता है। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाया जाता है। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाया जाता है। हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है। यह देश को जोड़ता है। देश को तोड़ता नहीं है। नफरत का बाजार हम नहीं चलाते हैं। आपको समझना होगा कि नफरत से नफरत नहीं कट सकती है। आप सब यहां हैं, मैं दिल से आपका धन्यवाद करता हूं।
प्रियंका गांधी ने कहा, "हम न्याय यात्रा पर निकले हैं। यह न्याय शब्द क्यों जोड़ा है, क्योंकि देश के नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। आज देश की महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आप मेहनत करते हैं, आपके पेपर लीक होते हैं। आप मेहनत करते हैं, आपको नौकरी नहीं मिलती है। आप महंगाई का सामना करते हैं। किसानों के कर्ज माफ नहीं होते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 Feb 2024 7:30 PM IST