राष्ट्रीय: कमल नाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा के कई कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल

कमल नाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा के कई कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के गढ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के कुछ पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के गढ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के कुछ पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में दल बदल का दौर जारी है। कांग्रेस के कई नेताओं ने पहले भी भाजपा की सदस्यता ली थी।

अब रविवार को कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के समक्ष पांढुर्ना की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वैशाली महाल्ले उपस्थित रहीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2024 11:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story