क्रिकेट: धोनी के रिटायर होने पर रोहित करें चेन्नई की कप्तानी अंबाती रायडू

आईपीएल का आगामी सीजन 22 मार्च से खेला जाना है। इस बार दो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों पर सबकी निगाहें होंगी। पहला नाम रोहित शर्मा का है, जो इस बार बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। जबकि, दूसरा नाम एमएस धोनी का है, जिनका ये आखिरी सीजन हो सकता है।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल का आगामी सीजन 22 मार्च से खेला जाना है। इस बार दो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों पर सबकी निगाहें होंगी। पहला नाम रोहित शर्मा का है, जो इस बार बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। जबकि, दूसरा नाम एमएस धोनी का है, जिनका ये आखिरी सीजन हो सकता है।

इस बीच रोहित शर्मा और एमएस धोनी को लेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू के एक बयान ने फैंस के बीच हलचल तेज कर दी है।

अंबाती रायडू ने कहा कि रोहित शर्मा को 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में जाते देखना पसंद करेंगे। इतना ही नहीं वो चाहते हैं कि धोनी के रिटायर होने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सीएसके का नेतृत्व करें।

रोहित शर्मा 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व नहीं करेंगे। पांच बार के चैंपियन ने हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया है।

रायडू ने न्यूज 24 को बताया, "रोहित अगले 5-6 साल तक और खेल सकते हैं। मैं उन्हें भविष्य में सीएसके के लिए खेलते देखना चाहता हूं। अगर उन्हें कप्तानी करनी है तो वह दुनिया में कहीं भी कर सकते हैं। मैं उन्हें 2025 में सीएसके के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं और जब एमएस रिटायर होंगे, तो वह कप्तान के रूप में भी कार्यभार संभाल सकते हैं।"

रायडू ने यह भी कहा कि गुजरात टाइटन्स और एमआई के विपरीत सेटअप के कारण मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करना हार्दिक पांड्या के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

रोहित आईपीएल में 243 मैचों में 6211 रन बनाकर सर्वकालिक चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 March 2024 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story