अपराध: बदायूं डबल मर्डर आरोपी की मां ने एनकाउंटर को सही ठहराया, कहा- जैसा किया, उसका अंजाम सही हुआ

बदायूं डबल मर्डर  आरोपी की मां ने एनकाउंटर को सही ठहराया, कहा- जैसा किया, उसका अंजाम सही हुआ
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो मासूम भाइयों के हत्यारों की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने पत्रकारों से बताया कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

बदायूं, 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो मासूम भाइयों के हत्यारों की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने पत्रकारों से बताया कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे काफी समय से नाई की दुकान चला रह थे। शाखानू से बदायूं आकर सुबह से बाल कटिंग का काम करते थे। किसी से कोई पुरानी और नई रंजिश भी नहीं थी। घर में भी कोई कलेश नहीं था, फिर ऐसा क्यों किया, पता नहीं।"

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है।

नाजरीन ने कहा, दूसरे बेटे जावेद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, कि वह कहां पर है।

आरोपी की दादी कुत्तन ने कहा कि इस घटना में जावेद बेकसूर है। साजिद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जावेद घर पर मिट्टी खोद रहा था। लेकिन वह इस घटना से अचंभित है। किसी से कोई दुश्मनी या बातचीत भी नहीं हुई, फिर भी ऐसी घटना हो गई।

उधर, मृतक दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साजिद तो मारा गया, लेकिन जावेद अभी पकड़ा नहीं गया है। उनका मानना है कि अगर वह पकड़ा जाएगा, तो साजिश का पता चलेगा।

इस बीच पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। जावेद की गिरफ्तारी से ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

ज्ञात हो कि उत्तर प्र के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को ढेर कर दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2024 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story