मनोरंजन: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति और बेटी मालती के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचीं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति और बेटी मालती के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचीं
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। जहां वह अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन करेंगी।

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। जहां वह अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन करेंगी।

अयोध्या पहुंची प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ बेटी मालती मैरी जोनस भी है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा लेमन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं पति निक जोनस ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने लाल कलर की साड़ी में पहनी हुई हैं।

--आईएएनएस

एसके/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2024 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story