राजनीति: उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा बोले- विपक्ष को किया जा रहा प्रताड़ित

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा बोले- विपक्ष को किया जा रहा प्रताड़ित
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने पर सरकार को घेरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भी निंदा की।

देहरादून, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने पर सरकार को घेरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भी निंदा की।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। जो हालात देश में बने हुए हैं, उससे भारत की छवि खराब हो रही है। मोदी सरकार विपक्षी दलों का उत्पीड़न कर रही है। सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी का इस्तेमाल करके नोटिस भेज रही है। कांग्रेस के बैंक खातों को सील कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पहले संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अब चुनाव के समय भाजपा के कहने पर नोटिस भेजे जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2024 12:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story