राष्ट्रीय: खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के मुकाबले कांग्रेस ने कालीचरण को उतारा, हजारीबाग में जेपी पटेल और लोहरदगा में सुखदेव बने प्रत्याशी

खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के मुकाबले कांग्रेस ने कालीचरण को उतारा, हजारीबाग में जेपी पटेल और लोहरदगा में सुखदेव बने प्रत्याशी
कांग्रेस ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों हजारीबाग, खूंटी और लोहरदगा के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। खूंटी सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के मुकाबले में कांग्रेस ने कालीचरण मुंडा को प्रत्याशी बनाया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कालीचरण पिछले चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार थे और अर्जुन मुंडा से वह मात्र 1445 मतों के अंतर से पराजित हुए थे।

रांची, 27 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों हजारीबाग, खूंटी और लोहरदगा के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। खूंटी सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के मुकाबले में कांग्रेस ने कालीचरण मुंडा को प्रत्याशी बनाया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कालीचरण पिछले चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार थे और अर्जुन मुंडा से वह मात्र 1445 मतों के अंतर से पराजित हुए थे।

खास बात यह कि कालीचरण मुंडा खूंटी क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के सहोदर भाई हैं। हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग सीट पर प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने मांडू क्षेत्र से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है और पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर पटेल का मुकाबला भाजपा के मनीष जायसवाल से होगा। मनीष जायसवाल फिलहाल हजारीबाग सदर सीट के विधायक हैं।

पार्टी ने इस सीट पर मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा का टिकट काटकर उन्हें बीते 2 मार्च को प्रत्याशी घोषित किया था। पूर्व विधायक सुखदेव भगत को कांग्रेस ने लोहरदगा सीट से प्रत्याशी बनाया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के समीर उरांव से होगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह कांग्रेस के उम्मीदवार थे, जिन्हें भाजपा के सुदर्शन भगत ने 10 हजार 363 मतों के अंतर से पराजित किया था। लोकसभा चुनाव में पराजय के कुछ महीने बाद सुखदेव भगत भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में लोहरदगा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के डॉ रामेश्वर उरांव के हाथों पराजित होना पड़ा था। बाद में सुखदेव फिर कांग्रेस में लौट आए।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस अपने हिस्से की बाकी चार सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान जल्द कर देगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2024 5:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story