लोकसभा चुनाव 2024: ओडिशा में बीजद को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब

ओडिशा में बीजद को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब
ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका देते हुए हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ ही राज्य के पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्रा और पद्मश्री अवार्डी डॉ. दमयंती बेसरा भी भगवा पार्टी में शामिल हो गईं।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका देते हुए हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ ही राज्य के पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्रा और पद्मश्री अवार्डी डॉ. दमयंती बेसरा भी भगवा पार्टी में शामिल हो गईं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, ओडिशा प्रदेश प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में भर्तृहरि महताब, सिद्धांत महापात्रा और डॉ. दमयंती बेसरा ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विनोद तावड़े ने तीनों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि ओडिशा में राजनीतिक माहौल बदला है। ओड़िया जनता जिस बदलाव को देखना चाहती है वह अब साकार होगा और पार्टी इनकी क्षमता का पूरा सदुपयोग करेगी।

भाजपा में शामिल होने के बाद भर्तृहरि महताब ने कहा कि कभी -कभी जीवन में कुछ फैसला लेना जरूरी हो जाता है और पार्टी में शामिल करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभारी है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बदलाव होने जा रहा है और यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण होने जा रहा है।

डॉ. बेसरा ने भी भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि ओडिशा में बदलाव की हवा बह रही है और पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसे पूरा करने के लिए वह भरपूर प्रयास करेंगी। सिद्धांत महापात्रा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बात कहते हुए ओडिशा में बदलाव होने का दावा किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2024 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story