राजनीति: हरियाणा के सांसद चौधरी वीरेंद्र सिंह पत्‍नी समेत थामेंगे कांग्रेस का हाथ, बेटे बृजेंद्र सिंह पहले ही कह चुके हैं भाजपा को अलविदा

हरियाणा के सांसद चौधरी वीरेंद्र सिंह पत्‍नी समेत थामेंगे कांग्रेस का हाथ, बेटे बृजेंद्र सिंह पहले ही कह चुके हैं भाजपा को अलविदा
हरियाणा में पांच बार विधायक और दो बार राज्यसभा सदस्य और एक बार लोकसभा सांसद रह चुके चौधरी वीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है। वह 43 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद 2014 में भाजपा में आए थे। उन्‍होंने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की है।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा में पांच बार विधायक और दो बार राज्यसभा सदस्य और एक बार लोकसभा सांसद रह चुके चौधरी वीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है। वह 43 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद 2014 में भाजपा में आए थे। उन्‍होंने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की है।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वह मंगलवार को कग्रेस में शामिल होंगे। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह पहले ही कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा को अलविदा कह दिया।

चौधरी वीरेंद्र सिंह की पत्‍नी एवं पूर्व विधायक प्रेमलता ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बेटे बृजेंद्र सिंह 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे। वह मौजूदा समय में हिसार से सांसद हैं। 2019 में बृजेंद्र सिंह ने आईएएस की नौकरी छोड़कर सियासत में कदम रखा था।

वीरेंद्र सिंह का भाजपा छोड़ना हरियाणा में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह उचाना से पांच बार जीतकर विधायक बन चुके हैं। वह 1977 से 82, 1982 से 84 1991 से 1996, 1996 से 2000 तथा 2005 से 2009 तक विधायक रहे। तीन बार वह कैबिनेट मंत्री भी बने। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी कार्य किया। पिछली केंद्र सरकार में वह केंद्र में मंत्री भी रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2024 5:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story