लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह ने चमोली में भरी चुनावी हुंकार, बोले- 'कांग्रेस सरकार में घोटालों की भरमार'

राजनाथ सिंह ने चमोली में भरी चुनावी हुंकार, बोले- कांग्रेस सरकार में घोटालों की भरमार
19 अप्रैल को उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारकों के लगातार दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

चमोली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। 19 अप्रैल को उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारकों के लगातार दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

राजनाथ सिंह ने अनिल बलूनी के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म की भूमि है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे बहादुर जवानों के लिए 'वन रैंक, वन पेंशन' लागू किया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस ने भी सरकार चलाई है। आप लोगों ने देखा होगा कि जब-जब इनकी सरकार रही है, तब-तब बड़े घोटाले हुए हैं। कभी जीप, तो कभी बोफोर्स तो कभी हेलीकॉप्टर घोटाला हुआ। इनके सरकार के दौरान घोटाले होते ही रहते थे। यही वजह है कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में इनकी सरकार घिरी रहती थी। एक बार तो ऐसा भी हुआ है कि इसके मुख्यमंत्री को जेल की हवा भी खानी पड़ी है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के 10 साल होने को हैं। देश ही नहीं दुनिया का कोई भी व्यक्ति एक अंगुली उठाकर नहीं कह सकता कि मोदी सरकार का एक भी मंत्री भ्रष्टाचारी है। एक भी भ्रष्टाचार का आरोप हमारी सरकार पर नहीं लगे हैं। मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता हूं, चाहे वो कांग्रेस पार्टी का हो या किसी भी राजनीतिक पार्टी के... क्योंकि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं होता, वह एक संस्था होता है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार को भाषण देकर खत्म नहीं किया जा सकता। भ्रष्टाचार को समाप्त करना है तो सिस्टम में बदलाव लाना पड़ेगा, तब जाकर भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है। भारत की सीमाओं की सुरक्षा का जहां तक सवाल है, अब भारत कमजोर नहीं रहा है। भारत अब दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। गढ़वाल के विकास के लिए अनिल बलूनी को मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 April 2024 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story