लोकसभा चुनाव 2024: अमेठी में सियासी शह-मात का खेल, कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी

अमेठी में सियासी शह-मात का खेल, कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट में शुमार अमेठी में चुनावी शह-मात का खेल चल रहा है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र के सामने भाजपा का दामन थामा। दोपहर बाद उनका मन बदल गया और उन्होंने घर वापसी कर ली।

अमेठी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट में शुमार अमेठी में चुनावी शह-मात का खेल चल रहा है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र के सामने भाजपा का दामन थामा। दोपहर बाद उनका मन बदल गया और उन्होंने घर वापसी कर ली।

कांग्रेस नेता विकास अग्रहरि ने बताया कि वह अपने निजी काम से सांसद के आवास पर गए थे। वहां जबरन भाजपा नेताओं और स्मृति ईरानी ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल करवा दिया।

कांग्रेस नेता विकास का कहना है कि वह पहले भी कांग्रेस में थे और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

अमेठी के भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र का दावा है कि विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें कोई बुलाने नहीं गया था। अब वह किसी दबाव में अनर्गल बातें बोल रहे हैं। इस समय वैसे भी राज्य में आचार संहिता लगी हुई है। विकास योजनाओं से जुड़े काम बंद हैं। तो, कांग्रेस के नेता कौन सा काम लेकर आए थे। वह झूठ बोल रहे हैं। वह भाजपा ही ज्वाइन करने आए थे। उन पर कांग्रेस की ओर से दबाव बनाया गया होगा और वो पलट गए।

-- आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story