लोकसभा चुनाव 2024: पूर्व डीजीपी वीडी राम तीसरी बार पलामू से सांसद बनने की रेस में, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह पहुंचे हौसला बढ़ाने

पूर्व डीजीपी वीडी राम तीसरी बार पलामू से सांसद बनने की रेस में, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह पहुंचे हौसला बढ़ाने
झारखंड के डीजीपी रहे विष्णु दयाल राम पलामू लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बनने की रेस में हैं। बुधवार को उन्होंने बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

रांची, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के डीजीपी रहे विष्णु दयाल राम पलामू लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बनने की रेस में हैं। बुधवार को उन्होंने बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री और भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के अलावा झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खास तौर पर मौजूद रहे। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां वीडी राम का मुकाबला राजद की ममता भुइयां से माना जा रहा है। वैसे इस सीट से एक बार सांसद रहे कामेश्वर बैठा भी बहुजन समाज पार्टी की ओर से उतरे हैं।

विष्णु दयाल राम के नामांकन के बाद पलामू में एक जनसभा भी हुई, जिसे संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत देश में विकास की जो तेज लहर चल रही है, उसमें झारखंड की भी भागीदारी तय करने के लिए जरूरी है कि जनता भाजपा के प्रत्याशियों को जिताए। पीएम मोदी देश के गांव-गरीब की चिंता करते हैं। वह जो कहते हैं, कर दिखाते हैं। अबकी बार, चार सौ पार का लक्ष्य हासिल होगा, इसका पूरा विश्वास है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक तरफ विकास को धरातल पर उतारने वाले नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ लूट-खसोट और भ्रष्टाचार में संलिप्त इंडी गठबंधन के नेता। जनता विकास विरोधियों को सबक सिखाने को तैयार बैठी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2024 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story