राष्ट्रीय: सुशील कुमार मोदी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति नितिन गडकरी

सुशील कुमार मोदी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति  नितिन गडकरी
केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा महासिचव विनाेद तावड़े और अभिनेत्री-भाजपा नेत्री कंगना रनौत ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर दुख जताया है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा महासिचव विनाेद तावड़े और अभिनेत्री-भाजपा नेत्री कंगना रनौत ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर दुख जताया है।

नितिन गडकरी ने एक्‍स पर अपने शोक संदेश में लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। सुशील कुमार जी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यक्तिगत तौर पर विद्यार्थी परिषद के दिनों से सुशील जी के साथ काम किया। विचारधारा के लिए समर्पित नेता के तौर पर सुशील जी हमेशा याद रहेंगे। बिहार में पार्टी और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार के विकास के लिए जीवन भर उन्होंने कार्य किया। ईश्‍वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति!"

विनाेद तावड़े ने एक्‍स पर अपने शोक संदेश में लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन से मन बहुत द्रवित है। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं मार्गदर्शक थे। लंबे वक्त तक उनके साथ जनसेवा के कार्य करने का मौका मिला। उनके इस दुनिया से जाने से बिहार एवं राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आई है। बिहार के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। सुशील जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्‍वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ हैं।"

कंगना रनौत ने एक्‍स पर अंग्रेजी में अपना शोक प्रकट किया। उन्‍होंने लिखा, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन से भाजपा परिवार में अचानक खालीपन आ गया है। उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और बिहार में सुशासन का युग सुनिश्चित करने के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ॐ शांति।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 May 2024 8:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story