राजनीति: झारखंड की गठबंधन सरकार ने सभी वर्गों को ठगा है शिवराज सिंह चौहान

झारखंड की गठबंधन सरकार ने सभी वर्गों को ठगा है  शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झारखंड की हेमंत सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सभी वर्गों को ठगा है। भाजपा इनकी पोल खोलेगी।

रांची, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झारखंड की हेमंत सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सभी वर्गों को ठगा है। भाजपा इनकी पोल खोलेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "इंडी गठबंधन भ्रम और झूठ फैलाता है। झारखंड की धरती पर जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार का 5 साल पूरा होने वाला है। लेकिन, इन सालों में इनकी कोई उपलब्धियां नहीं रही। कांग्रेस और जेएमएम ने चुनाव से पहले घोषणा पत्र और निश्चय पत्र निकाला था। निश्चय पत्र में 144 बातें थी और कांग्रेस के घोषणा पत्र में 317 वायदे थे। लेकिन, इसमें से इन्होंने पूरा क्या किया?"

झारखंड के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के घोषणा पत्र में किए वायदों पर घेरते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन लोगों ने इसमें से पूरा क्या किया? इन्होंने सरकारी नियुक्तियां नहीं की, महिला बैंक की स्थापना करने की बात कही गई थी, वो नहीं हुई। 5,000 और 7,000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी, उसे भी पूरा नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन सरकार के पांच साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन उनके वादे पूरे नहीं हो रहे। मैं उनके निश्चय पत्र से ही सवाल पूछ रहा हूं कि 50,000 का ऋण कितनी महिलाओं को मिला? किसानों के लिए बैंक की स्थापना का क्या हुआ? महिलाओं के लिए भाजपा द्वारा लाई गई एक रुपए में रजिस्ट्री की योजना को भी इन्होंने बंद कर दिया।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "तराजू से तौलकर बालू बिक रहा है। खनन नहीं पर्यटन का नारा दिया गया, लेकिन आज सिर्फ खनन हो रहा है। अब भाजपा राज्य की जनता के सामने इनकी पोल खोलेगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2024 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story