अंतरराष्ट्रीय: चीन ने ईस्ट तिमोर के विकास में बड़ी मदद की राष्ट्रपति होर्टा

चीन ने ईस्ट तिमोर के विकास में बड़ी मदद की  राष्ट्रपति होर्टा
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आये ईस्ट तिमोर के राष्ट्रपति जोस मैनुअल रामोस-होर्टा का इंटरव्यू लिया।

बीजिंग, 3 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आये ईस्ट तिमोर के राष्ट्रपति जोस मैनुअल रामोस-होर्टा का इंटरव्यू लिया।

राष्ट्रपति होर्टा ने कहा कि चीन वैश्विक प्रभाव वाला बड़ा देश है। चीन न सिर्फ एशिया में सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है, बल्कि दुनिया की दूसरी बड़ी आर्थिक शक्ति भी है। कई वर्षों से चीन ने व्यापक क्षेत्रों में प्रगति हासिल की। चीन का आर्थिक विकास उल्लेखनीय है और प्रतिरक्षा आधुनिक है। चीन ने किसी भी युद्ध में भाग नहीं लिया। चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में एकमात्र ऐसा देश है, जो अंतर्राष्ट्रीय मुठभेड़ में शामिल नहीं हुआ। इसलिये ईस्ट तिमोर चीन के साथ घनिष्ठ संबंध कायम रखना चाहता है।

राष्ट्रपति होर्टा ने आगे कहा कि चीन एक गरीब कृषि प्रधान देश से उन्नत बड़े देश में बदला। प्रौद्योगिकी और चिकित्सा आदि क्षेत्रों में चीन दुनिया में आगे है। चीन ने ईस्ट तिमोर के विकास में बड़ी मदद की।

उन्होंने यह भी कहा कि ईस्ट तिमोर और चीन के बीच संबंध असाधारण हैं। राष्ट्रपति होर्टा ने कहा, "मुझे आशा और विश्वास है कि दोनों पक्ष आपसी समझ के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों का विकास करेंगे। आशा है कि चीन हमारे साथ ज्यादा पेशेवर ज्ञान, कौशल और अनुभव साझा करेगा।"

राष्ट्रपति होर्टा ने कहा कि चीन एक खतरा नहीं है। इसके विपरीत हम बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण की पहल का समर्थन करते हैं। यह पहल विश्व आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे एशिया और यूरोप के बीच संपर्क मजबूत होगा और दोनों महाद्वीप और समृद्ध बनेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Aug 2024 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story