राष्ट्रीय: फास्टैग के बदले नियम के बारे में जान गए होंगे आप, अगर नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

सरकार ने टोल टैक्स की वसूली के लिए फास्टैग नियम में बदलाव किए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने 1 अगस्त से नए फास्टैग नियम लागू कर दिए हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है।

नई दिल्ली , 3 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार ने टोल टैक्स की वसूली के लिए फास्टैग नियम में बदलाव किए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने 1 अगस्त से नए फास्टैग नियम लागू कर दिए हैं। उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है।

यात्रा में किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको नए नियमों को जान लेना बेहद आवश्यक है। हम आपको बताते हैं कि फास्टैग के कौन-कौन से नए नियम लागू किए गए हैं।

फास्टैग के नए नियम के तहत उपयोगकर्ताओं को अपना केवाईसी अपडेट करना होगा। 31 अक्टूबर, 2024 तक 3 से 5 साल पहले जारी किए गए सभी फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट करना अनिर्वाय होगा।

फास्टैग नियमों में बदलाव के बाद अब उपयोगकर्ताओं को अपने वाहन की पूरी जानकारी देनी होगी। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और मालिक के मोबाइल नंबर को इससे लिंक करना होगा। वहीं जिन लोगों ने हाल ही में कोई नया वाहन खरीदा है, तो उनको तीन महीने का समय दिया जाएगा।

ऐसे उपयोगकर्ताओं को 90 दिनों के अंदर फास्टैग पर रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना जरूरी है। इसके अलावा उपयोगकर्ताओं को वाहन की तस्वीर भी अपलोड करनी होगी। तस्वीर में वाहन के आगे का हिस्सा बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।

फास्टैग उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा की उनका डेटाबेस भारत की राष्ट्रीय वाहन रजिस्ट्री डेटाबेस में दर्ज जानकारी से अलग तो नहीं है। दोनों में अंतर होने पर उपयोगकर्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए अपने डेटाबेस का सत्यापन करना बेहतर होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Aug 2024 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story