राजनीति: सभी वर्ग के लोग संकल्प लें तो भारत विश्वगुरु बन सकेगा मंत्री जयवीर सिंह

सभी वर्ग के लोग संकल्प लें तो भारत विश्वगुरु बन सकेगा  मंत्री जयवीर सिंह
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हमने 25 साल में हम देश को दुनिया की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का लक्ष्य तय किया है।

मैनपुरी, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हमने 25 साल में हम देश को दुनिया की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का लक्ष्य तय किया है।

मंत्री ने कहा कि भारत विश्व गुरु था। इसे फिर से विश्व गुरु बनना चाहिए। जब सभी वर्ग के लोग यह ठान लेंगे कि हमें 2047 तक देश को फिर से विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनाना है, तभी यह देश सोने की चिड़िया बन पाएगा। हमें सभी में देशभक्ति की भावना जागृत करनी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अपराधियों को संरक्षण देना बंद कर देना चाहिए। अयोध्या और कन्नौज मामले में के आरोपी सपा के करीबी लोग हैं। दोनों मामलों में प्रशासन के तथ्यों के आधार पर भाजपा आरोप लगा रही है। तथ्यों से पता चला है कि इस तरह के कुकृत्य करने वाले लोग सपा के करीबी हैं।

देश के 78वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से पंच प्रण का पालन करने की अपील की। गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि देश को स्वतंत्रता कोई एक दिन में प्राप्त नहीं हुई थी। वर्षों की गुलामी से मिली आजादी पीढ़ियों के संघर्ष का परिणाम है।

सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह वक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के सपनों को पूरा करने का है, उनकी जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देश को निर्धारित लक्ष्यों की ओर बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति, सुरक्षा और खुशहाली की यात्रा पर बढ़ चला है। हम साढ़े सात वर्ष में देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और आज देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान 9.2 प्रतिशत है। इन साढ़े सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने देश को सुरक्षा एवं सुशासन का एक मॉडल दिया है और देश के वीर सपूतों के सपनों को साकार करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2024 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story