अंतरराष्ट्रीय: मध्य और निम्न अक्षांश ग्लेशियर में सबसे बड़ा आइस कोर पाया गया

बीजिंग, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक वैज्ञानिक अभियान दल ने हाल ही में चीन के शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के नागछू प्रिफेक्चर में स्थित फूयेनकांग हिमक्षेत्र में नंबर 10 ग्लेशियर से 324 मीटर लंबा आइस कोर निकाला। यह आइस कोर दुनियाभर में मध्य और निम्न अक्षांश ग्लेशियरों में पाया जाने वाला सबसे लंबा आइस कोर माना जाता है।
ड्रिलिंग का काम 16 अक्टूबर को शुरू हुआ और लगभग आठ दिनों तक चला। चीनी विज्ञान अकादमी में छिंगहाई-शीत्सांग (तिब्बत) पठार अध्ययन संस्थान के उप प्रमुख श्यू पाईछिंग ने कहा कि फूयेनकांग हिमक्षेत्र मध्य और निम्न अक्षांश क्षेत्रों में सबसे बड़ा ग्लेशियर है।
सितंबर में किए गए एक अन्वेषण से पता चला कि हिमक्षेत्र की मोटाई लगभग 400 मीटर है, जो इसे छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर सबसे मोटा हिमक्षेत्र बनाता है। यह महत्वपूर्ण खोज इंगित करती है कि फूयेनकांग हिमक्षेत्र न केवल पठार पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनने के लिए तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 Oct 2024 5:57 PM IST