Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Oct 2025 12:52 AM IST
केंद्र ने फेस्टिवल बूस्टर के अंतर्गत ओडिशा को दिए 4,601 करोड़ रुपए, सीएम माझी ने जताया आभार
केंद्र सरकार ने फेस्टिवल बूस्टर के अंतर्गत राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपए हस्तांतरण किए हैं। इसमें ओडिशा को 4,601 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
- 2 Oct 2025 12:21 AM IST
महाराष्ट्रः भिवंडी में तेज हवा से उखड़ा पेड़, टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते बच गया, जब तेज हवा और बारिश के कारण एक पेड़ बिजली की मेन लाइन पर टूट कर गिर गया। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद लाइन से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया।
- 1 Oct 2025 11:47 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पेसमेकर प्रत्यारोपण सफल, स्वास्थ्य स्थिर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने बुधवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी।
- 1 Oct 2025 10:51 PM IST
त्योहारी सीजन के मद्देनजर वक्फ कानून विरोध प्रदर्शन स्थगित वारिस पठान
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान ने वक्फ कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- 1 Oct 2025 10:30 PM IST
मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है पी चिदंबरम
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने हालिया इंटरव्यू को लेकर फैली अफवाहों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चिदंबरम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 26/11 मुंबई हमले के बाद अमेरिका ने भारत को जवाबी कार्रवाई करने से रोका था।
- 1 Oct 2025 10:11 PM IST
अजय देवगन-काजोल का प्रोडक्शन हाउस अब कहलाएगा 'देवगन सिनेएक्स,' महानवमी पर ऐलान
महानवमी के पावन अवसर पर बॉलीवुड के फेमस कपल अजय देवगन और काजोल ने एक नई शुरुआत की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
- 1 Oct 2025 9:41 PM IST
भारतीय संस्कृति से जुड़ी है आरएसएस की विचारधारा राज्यवर्धन सिंह राठौर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह के अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि भारत में समाज एकजुट होकर रहता है और यह समाज ही देश को दिशा प्रदान करता है। मेरा मानना है कि सरकार समाज को दिशा नहीं देती, बल्कि समाज स्वयं मार्गदर्शन करता है।
- 1 Oct 2025 8:31 PM IST
रामनगर बच्चों ने टाइगर-भालू बनकर दिया 'वन्यजीव बचाओ' का संदेश
उत्तराखंड के रामनगर में वन्य जीवों और वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के शुभारंभ पर बच्चों ने टाइगर-भालू बनकर 'वन्यजीव बचाओ' का सशक्त संदेश दिया।
- 1 Oct 2025 7:28 PM IST
यूक्रेन के साथ बातचीत फिलहाल रुकी है - क्रेमलिन
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन के साथ बातचीत फिलहाल रुकी हुई है। जब उनसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के संभावित वार्ता के बारे में पूछा गया, तो पेस्कोव ने कहा कि विशेषज्ञ-स्तरीय चर्चा किसी भी उच्च-स्तरीय संपर्क की नींव रख सकती है।
- 1 Oct 2025 6:51 PM IST
द्वारका पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया लूट का मामला, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार
द्वारका दक्षिण पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन लूटे गए वाहन, मोबाइल, कार की चाबी सहित कई दस्तावेज मिले हैं। ये आरोपी पांच वारदातों में शामिल थे।
Created On :   1 Oct 2025 8:06 AM IST











