Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Oct 2025 6:16 PM IST
भारत के जीएसटी राजस्व में सितंबर में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि, बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपए हुआ
बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का जीएसटी राजस्व सितंबर में सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह चार महीने में सबसे अधिक वृद्धि दर है और लगातार नौ महीनों तक मासिक संग्रह 1.8 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहने की यह सिलसिला जारी है। अगस्त में 6.5 प्रतिशक की वृद्धि की तुलना में यह चार महीने में सबसे तेज उछाल है।
- 1 Oct 2025 5:45 PM IST
कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बुधवार को मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।
- 1 Oct 2025 5:00 PM IST
चेन्नई हादसा मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने मृतकों को दी श्रद्धाजंलि, अस्पताल का किया निरीक्षण
चेन्नई के एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे निर्माण कार्य के दौरान एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें असम के नौ श्रमिकों की जान चली गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं लोक कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने बुधवार को मृतक श्रमिकों के पार्थिव शरीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- 1 Oct 2025 4:24 PM IST
संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन मुद्दा दो-राष्ट्र समाधान की ओर बढ़ते कदम
सितंबर में आयोजित 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस बार दुनिया भर की नजरें खास तौर पर फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने पर टिकी रहीं। कई देशों ने साफ कर दिया है कि वे इस महासभा के दौरान फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान करेंगे। यह कदम न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है, बल्कि दशकों से चले आ रहे इजरायल-फिलिस्तीन विवाद को सुलझाने की दिशा में भी अहम साबित हो सकता है।
- 1 Oct 2025 3:50 PM IST
चीनी विदेश मंत्रालय ने यूएन 2758 प्रस्ताव के बारे में चीन के पक्ष पर जारी किया दस्तावेज
चीनी विदेश मंत्रालय ने 30 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 2758 प्रस्ताव के बारे में चीन के पक्ष पर दस्तावेज जारी किया। इसमें कहा गया कि 25 अक्टूबर 1971 को 26वीं यूएन महासभा ने भारी बहुमत से 2758 प्रस्ताव पारित किया और चीन लोक गणराज्य के सभी अधिकार बहाल करने का फैसला किया और यूएन में चीन लोक गणराज्य को एकमात्र कानूनी प्रतिनिधि माना। इस प्रस्ताव ने राजनीति और कानून प्रक्रिया पर यूएन में थाईवान समेत समग्र चीन के प्रतिनिधित्व के सवाल का पूरा समाधान किया।
- 1 Oct 2025 3:36 PM IST
नई किस्म वाला सुरक्षा रास्ता दिखाती है वैश्विक सुरक्षा पहल
सुरक्षा सवाल विभिन्न देशों की जनता के कल्याण से घनिष्ठ रूप से जुड़ा है। वर्ष 2022 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने समग्र मानव के भविष्य और कल्याण की दृष्टि से वैश्विक सुरक्षा पहल प्रस्तुत की। इस अवधारणा ने इस पर बल दिया कि मानवता एक ही सुरक्षा समुदाय है, जिसे विभाजित नहीं किया जा सकता। वह मुकाबले, गठबंधन और शून्य सम के बजाय वार्तालाप करने, साझेदार बनाने और समान जीत पाने का नई किस्म वाला सुरक्षा रास्ता निकालने की अपील करता है।
- 1 Oct 2025 3:23 PM IST
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा डीए
नए महीने की शुरुआत के साथ ही फेस्टिव सीजन में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। कैबिनेट की बैठक में लिए फैसले के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है।
- 1 Oct 2025 3:08 PM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया बयान
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हमारी सरकार जब से बनी है तभी से सामाजिक कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार अंर्ताष्ट्रीय वृद्धजन समारोह मनाया गया। वृद्धजनों का सम्मान और आदर करना हमारा दायित्व है। इस दृष्टिकोण से हमारी सरकार कई योजनाएं लाई है। वृद्धों के सम्मान के लिए हम पुरानी पेंशन योजना लाए थे। हमने 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी। हम वृद्धजनों के सम्मान से पीछे नहीं हट रहे हैं।"
- 1 Oct 2025 2:54 PM IST
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, "मैं उन्हें तब से जानता था जब मैं खेल मंत्री था। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। आज मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। उन्होंने हमारी पार्टी को बहुत सालों तक मजबूती दी थी। मेरी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि।"
- 1 Oct 2025 2:45 PM IST
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "विजय कुमार मल्होत्रा का हमारे बीच से जाना ना केवल भाजपा का बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनका कार्यकर्ताओं से लगाव पार्टी से संबंध समाज को आगे ले जाने की भावना, विकास पुरुष के रुप में उन्होंने दिल्ली के लिए काम किया। आज उनका जाना एक युग की समाप्ति है।"
Created On :   1 Oct 2025 8:06 AM IST











