Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 Oct 2025 2:31 PM IST
किसान भावांतर योजना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया
किसान भावांतर योजना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "किसानों ने मेरा अभिनंदन किया है इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। इस योजना के माध्यम से किसानों को अलग से लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। हम प्रयास कर रहे हैं कि मंडी में उन्हें योग्य भाव मिले। 500 रुपए क्विंटल कीमत बढ़ाई गई है।"
- 1 Oct 2025 2:23 PM IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से 22 सितंबर प्रथम नवरात्रि से देशभर में GST बचत उत्सव मनाया जा रहा है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है। एक ओर देश में GST के बचत उत्सव की धूम है और दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ और बढ़ा रही है। हिमाचल प्रदेश बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की आपदा से हुए भारी नुकसान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सीमेंट का भाव कम करने के बजाय बढ़ा दिया है।"
- 1 Oct 2025 2:11 PM IST
भारतीय चावल निर्यातक संघ (IREF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लाल महल समूह के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय चावल निर्यातक संघ (IREF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लाल महल समूह के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने बताया, "भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन दिल्ली में 30-31 अक्टूबर को भारत मंडपम में आयोजित होगी। इतिहास में इतना बड़ा सम्मेलन नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण दिया गया है। हमारे मंत्रालय भी इसमें शामिल हैं। किसान भी आ रहे है। निर्यात ज्यादा होगा तो किसानों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से फायदा मिलेगा। किसानों को फसल के दाम अच्छे मिलेंगे, निर्यातक को काम मिलेगा और रोजगार सृजन होगा। ये एक मील का पत्थर साबित होगा।"
- 1 Oct 2025 12:55 PM IST
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने नागरिकों को लेकर दी प्रतिक्रिया
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "आज गुजरात राज्य के नागरिकों की सुविधा में 40 नई अत्याधुनिक बसों की शुरुआत सूरत शहर से की गई है। पिछले 2 सालों में 2,000 से ज्यादा नई बसें राज्य के नागरिकों की सुविधाओं में उपलब्ध कराई गई है। दिवाली से पहले 200 नईं बसें राज्य की सुविधा में उपलब्ध कराने के लिए ST द्वारा प्रयास किया जा रहा है।"
- 1 Oct 2025 12:39 PM IST
एसीसी बैठक में मोहसीन नकवी ने मांगी माफी
एसीसी बैठक में मोहसीन नकवी ने माफी मांगी है।
- 1 Oct 2025 12:34 PM IST
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने चटाबल में सेना और पुलिस द्वारा 2 खेल मैदानों पर कब्जा किए जाने पर दी प्रतिक्रिया
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने चटाबल में सेना और पुलिस द्वारा 2 खेल मैदानों पर कब्जा किए जाने पर कहा, "मेरे ख्याल से 1 महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में जम्मू-कश्मीर के हवाले से स्पोर्ट्स की सराहना की थी। हम समझते हैं कि नौजवानों के लिए इस ग्राउंड की आवश्यकता है। मेरी गुजारिश है कि इस ग्राउंड को यहां के लोगों के लिए रहने देना चाहिए।"
- 1 Oct 2025 11:59 AM IST
मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला तो यह अमेरिका का अपमान होगा-ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की बात कही, ट्रंप ने कहा सात युद्ध रूकवाने के बाद भी अगर मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो यह अमेरिका की तौहीन होगी। अमेरिका का अपमान होगा।
- 1 Oct 2025 11:44 AM IST
प्रवीण रंजन ने CISF के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया
प्रवीण रंजन ने CISF के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। अपनी नियुक्ति से पहले, वह विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे और बल के हवाई अड्डा सुरक्षा क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे थे।
- 1 Oct 2025 11:33 AM IST
श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को गुवाहाटी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आवास पर पेश किया गया
जुबीन गर्ग मौत मामले में श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को गुवाहाटी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आवास पर पेश किया गया। श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक थे, जो गायक जुबीन गर्ग को इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए ले गए थे। सिद्धार्थ शर्मा जुबीन गर्ग के मैनेजर थे।
- 1 Oct 2025 11:17 AM IST
जुबीन गर्ग मौत मामला में श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को असम पुलिस ने सिंगापुर में गिरफ्तार किया, उन्हें गुवाहाटी लाया गया
जुबीन गर्ग मौत मामला में श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को असम पुलिस ने सिंगापुर में गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें गुवाहाटी लाया गया है। श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक थे, जो गायक जुबीन गर्ग को इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए ले गए थे। सिद्धार्थ शर्मा, जुबीन गर्ग के मैनेजर थे।
Created On :   1 Oct 2025 8:06 AM IST












