राजनीति: झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनने की संभावना संजय जायसवाल

झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनने की संभावना  संजय जायसवाल
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा सांसद संजय जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा सांसद संजय जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

संजय जायसवाल ने रविवार को आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता पिछले पांच साल में हेमंत सोरेन की सरकार के कुशासन से परेशान है और इस बार वे एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को लगता है कि पांच साल पहले उन्होंने एक गलती की थी। जनता अब उस गलती से छुटकारा पाने के लिए बड़े पैमाने पर वोट देने जा रही है। झारखंड में एनडीए के प्रति जो उत्साह है, वह साफ दिखता है। इस बार जनता एनडीए को समर्थन देने के लिए तैयार है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख करीब आते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हर दल अपनी जीत का दावा कर रहा है। प्रदेश में एक और झामुमो 'इंडिया' ब्लॉक के साथ मिलकर सत्ता में बने रहने की हरसंभव कोशिश कर रहा है।

दूसरी ओर, एनडीए सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं, सभी दल अपने-अपने एजेंडे के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में नई सरकार के गठन के लिए कुल 81 सीटों पर वोटिंग होनी है। निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन के पास 41 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Nov 2024 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story