राजनीति: जेडीयू का लालू यादव को नजरबंद करने का आरोप, आरजेडी सांसद बोले- उपचुनाव से क्यों गायब हैं नीतीश कुमार

जेडीयू का लालू यादव को नजरबंद करने का आरोप, आरजेडी सांसद बोले- उपचुनाव से क्यों गायब हैं नीतीश कुमार
बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। उससे पहले ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। जेडीयू ने आरजेडी पर लालू प्रसाद यादव को चुनाव से पहले नजरबंद करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अब जेडीयू के आरोपों पर बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने पलटवार किया है।

कैमूर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। उससे पहले ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। जेडीयू ने आरजेडी पर लालू प्रसाद यादव को चुनाव से पहले नजरबंद करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अब जेडीयू के आरोपों पर बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने पलटवार किया है।

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार को कैमूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद अभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है। उनके बारे में ऐसी बात करने वाले खुद सत्ता लोभी हैं। अभी तक नीतीश कुमार खुद चुनाव में दिखे नहीं हैं। हमारे नेता बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है, यह बात बिहार ही नहीं पूरा देश जानता है।

उन्होंने कहा, "उनके नेता अघोषित रूप से चंद नौकरशाह और कैबिनेट मंत्रियों के कैद में हैं। बिहार की जनता इस बार उनका इलाज कर देगी।"

रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, "यहां की जनता हमें हमेशा वोट देती है और आगे भी देती रहेगी। कोई गलती से 50 या 70 साल में एक दो बार जीता होगा। रामगढ़ हमेशा समाजवादियों का गढ़ है और यहां न्याय, ईमानदारी और विकास के नाम पर वोट पड़ता है और हमारे राजद प्रत्याशी अजीत के मुकाबले में यहां कोई नहीं है। रामगढ़ के लोग हमेशा ईमानदारी और न्याय के लिए लड़ने वाले लोगों को ही वोट देते हैं।"

उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र विरोधी, आरएसएस, गोलवलकर और सावरकर के वंशज देश की आजादी के खिलाफ थे। उन्होंने आज तक तो माफी नहीं मांगी। आरएसएस के लोगों ने तो देश को साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट के दबाव में स्वतंत्र माना था। इसके बाद उन्होंने अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। देश की जनता ने जब इन्हें डोज दे दिया, तो इनको लोकतंत्र याद आ रहा है। पहले तो यह बोलते थे कि हम संविधान बदलेंगे। संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा लगा रहे थे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Nov 2024 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story