अंतरराष्ट्रीय: विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का यूरोपीय सत्र ब्रुसेल्स में आयोजित

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का यूरोपीय सत्र बेल्जियम के ब्रुसेल्स में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर के लगभग 30 देशों के 200 वैज्ञानिक शोधकर्ताओं और उद्यमियों ने भाग लिया।
उन्होंने विश्वविद्यालय शिक्षा सुधार, युवा नवाचार और भविष्य की प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर गहन चर्चा की। गतिविधियों में मुख्य भाषण, विशेष मंच, गोलमेज चर्चाएं और प्रोजेक्ट रोड शो शामिल थे, और कई परिणाम हासिल हुए।
बेल्जियम में चीनी राजदूत फ़ेई शेंगछाओ ने अपने भाषण में कहा कि विज्ञान की कोई सीमा नहीं है। वैश्विक अनिश्चितताओं के सामने, चाहे वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति हो या अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का विकास, सभी देशों के लोगों को संचार को मजबूत करने, समझ को बढ़ाने और मानव विकास के सामने मौजूद चुनौतियों के संयुक्त समाधान की आवश्यकता है। चीन वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को बहुत महत्व देता है और सभी देशों की प्रतिभाओं के साथ सहयोग को गहरा करते हुए वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के माध्यम से देश और विदेशों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने और विश्व शांति व विकास को बढ़ाने को तैयार है।
यूरोपीय संघ में चीनी मिशन के मंत्री चू चिंग ने अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में चीन व यूरोप के सहयोग महत्वपूर्ण हैं और युवा वैज्ञानिकों को भविष्य के वैज्ञानिक अनुसंधान सहयोग में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
चीन के साथ संबंधों पर यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ लेन ने कहा कि आज की दुनिया ऊर्जा और खाद्य संकट और लगातार प्राकृतिक आपदाओं की गंभीर स्थिति का सामना कर रही है। केवल एकजुट होकर सहयोग करने से ही वैश्विक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है और बेहतर भविष्य का सहनिर्माण किया जा सकता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Nov 2024 9:42 PM IST