अपराध: मथुरा में मिले सिर कटे शव की शिनाख्त हुई; ओमप्रकाश साले के घर जाने से युवकों को रोकता था, विरोध किया तो दोस्तों ने किया कत्ल

मथुरा में मिले सिर कटे शव की शिनाख्त हुई; ओमप्रकाश साले के घर जाने से युवकों को रोकता था, विरोध किया तो दोस्तों ने किया कत्ल
मथुरा के बलदेव में मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। सिर कटी लाश आगरा के रहने वाले ओम प्रकाश की है। मृतक वेल्डिंग का कारीगर था। बताया जा रहा है कि हत्या तीन दोस्तों ने इस बात का विरोध करने पर की, क्योंकि मृतक साले के घर आने-जाने का विरोध करता था।

मथुरा, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मथुरा के बलदेव में मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। सिर कटी लाश आगरा के रहने वाले ओम प्रकाश की है। मृतक वेल्डिंग का कारीगर था। बताया जा रहा है कि हत्या तीन दोस्तों ने इस बात का विरोध करने पर की, क्योंकि मृतक साले के घर आने-जाने का विरोध करता था।

आगरा में सिकंदरा के कैलाश नगर का निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा की हत्या कर शव फेंका दिया गया था। उसकी सिर कटी लाश शनिवार को मिली थी। मामले में मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी घरों से फरार हो गए। आरोप है कि मृतक ओमप्रकाश साले के घर जाने से युवकों को रोकता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो नवंबर को बलदेव थाना क्षेत्र में एक सर कटी लाश मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना जनपद के समस्त थानों और आसपास के जनपदों में को प्रसारित की गई थी। तीन नवंबर को शव की शिनाख्त ओम प्रकाश नाम के एक व्यक्ति के रूप में हुई जो वर्तमान में थाना सिकंदरा क्षेत्र में रह रहे थे। मूलतः वह धौलपुर के रहने वाले थे। सिकंदरा क्षेत्र में उनकी ससुराल थी, वहां रह रहे थे। शिनाख्त के बाद अभियोग पंजीकृत हुआ। मृतक की पत्नी को आशंका थी क्योंकि मृतक आखिरी बार एक अजय गोस्वामी नाम के व्यक्ति, अन्य लड़कों के साथ दिखे थे।

एसएसपी ने बताया मृतक की पत्नी ने तहरीर दी थी। उन्होंने कहा कि वह मूल रूप से धौलपुर की रहने वाली हैं। वह आगरा के सिकंदरा स्थित राधाकृष्ण धाम में रहती हैं। पति ओम प्रकाश के पास शनिवार शाम 6 बजे पति के मोबाइल पर दोस्त गौरी कुंज के अजय ने फोन किया था। वह घर से चले गए। इसके बाद वापस नहीं आए।

उन्होंने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में उनका शव मिलने की जानकारी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पति की हत्या अजय गोस्वामी ने अपने साथी राहुल और पिल्ला गोस्वामी के साथ मिलकर की है। मृतक की पत्नी का कहना था कि आरोपी अजय का उनके भाई के घर पर आना-जाना था। इसका विरोध उनके पति करते थे। इससे रंजिश मानकर तीनों ने हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए थे।

ओमप्रकाश की हत्या में साले की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके जीजा ओमप्रकाश को हो गई थी। इस कारण ओम प्रकाश साले के घर आरोपियों के आने जाने पर रोकटोक करता था, इसी बात को लेकर महिला ललतेश ने प्रेमी अजय के साथ जीजा की हत्या को अंजाम दिया। महिला ललतेश ने प्रेमी अजय और उसके साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से ओम प्रकाश की गर्दन काट दी और सिर को छुपा दिया। पुलिस ने सिर को बरामद कर लिया है और आरोपी प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

अजय गोस्वामी का निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। अभियोग में दो अन्य लोगों की भी नामजद किया गया है। उसके बारे में भी छानबीन चल रही है। जो भी घटना में शामिल होंगे, उनको गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कड़ी विधि कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Nov 2024 8:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story