अपराध: बहराइच माफिया गब्बर सिंह का आलीशाम मकान कुर्क

बहराइच माफिया गब्बर सिंह का आलीशाम मकान कुर्क
उत्तर प्रदेश के टॉप 50 माफियाओं की लिस्ट में शामिल देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह के बहराइच में स्थिति एक आलीशान मकान को आज जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश के बाद कुर्क किया है।

बहराइच, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के टॉप 50 माफियाओं की लिस्ट में शामिल देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह के बहराइच में स्थिति एक आलीशान मकान को आज जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश के बाद कुर्क किया है।

बहराइच जिले के पयागपुर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह पर 50 से ज्यादा लूट, फिरौती, अपहरण और धमकी जैसे संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, गब्बर सिंह फिरोजाबाद की जेल में बंद है। अदालत के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल लाइन में स्थित गब्बर सिंह के मकान की कुर्की की है। इसकी कीमत लगभग पौने दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

इससे पहले भी गब्बर सिंह की लगभग 110 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई थी। कुर्क की गई संपत्तियों की डिमोलिशन करने की प्रक्रिया न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से निर्देश मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के बीच संपत्ति को कुर्क किया।

सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर एक हफ्ते पहले गब्बर सिंह की पत्नी के नाम पर पंजीकृत आलीशान मकान पर नोटिस चस्पा कर कुर्की की चेतावनी दी गई थी। समय पूरा होने पर मंगलवार को टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नगर मजिस्ट्रेट के साथ सीओ सिटी रमेश कुमार पांडेय, देहात कोतवाल परमानंद तिवारी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने संपत्ति को कुर्क किया। ढोल नगाड़ों के बीच मकान की कुर्की की गई।

जानकारी के अनुसार, गब्बर का जिले और शहर में बड़ा गिरोह एक्टिव है। गब्बर के साथ जेल जाने वाला उसका साथी वर्तमान में जमानत पर बाहर है। प्रशासन ने गब्बर के साथी की भी संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई शुरू की है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते क्षेत्र में सनसनी की स्थिति बनी रही।

ज्ञात हो कि यूपी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उसी के तहत गब्बर सिंह के मकान को जिला प्रशासन ने कुर्क किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Nov 2024 9:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story