राजनीति: संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे मनोज कुमार

संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे  मनोज कुमार
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को डोमा परिषद द्वारा महारैली की गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनोज कुमार भी पहुंचे थे।

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को डोमा परिषद द्वारा महारैली की गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनोज कुमार भी पहुंचे थे।

मनोज कुमार ने आईएएनएस के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आप वहां जाकर लोगों से पूछ सकते हैं कि क्या हुआ। जैसे जलियांवाला बाग हत्याकांड में लोगों को गोली मारी गई थी, उसी तरह की क्रूरता यहां हुई है। संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि आप किसी को सामने से गोली मार देंगे। किसी ने अगर गलती की है तो कानून है सजा देने के लिए, लेकिन पुलिस सामने से गोली मार रही है।"

उन्होंने कहा कि आज संविधान खतरे में हैं। एक तरफ वो हैं जो संविधान को खतरे में डाल रहे हैं और दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले लोग हैं। मैं बिहार के सासाराम से सांसद हूं। आपने लोकसभा चुनाव के दौरान देखा होगा कि भाजपा के बड़े लोगों ने चुनावी सभाओं में कहा था संविधान बदल देंगे। लेकिन क्या हुआ।

मनोज कुमार ने कहा, "हम सभी राहुल गांधी के साथ हैं। भारत के संविधान की हम लोग सुरक्षा की गारंटी देते हैं। संविधान बचाने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सदन से लेकर सड़क तक खून बहाने के लिए तैयार हैं। संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे।"

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता भाई जगताप के विवादित बयान पर उन्होंने कहा है कि जो गलत करते हैं, हमारी लड़ाई उनसे है। चाहे वह हमारा भाई ही क्यों न हो। मैं समझता हूं कि उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। गलत करने वाले लोगों को हम नहीं बचाएंगे। संभल घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें पकड़ना चाहिए और सख्त सजा देनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Dec 2024 10:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story