राजनीति: सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गठबंधन जॉर्ज सोरोस के साथ था प्रल्हाद जोशी

सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गठबंधन जॉर्ज सोरोस के साथ था  प्रल्हाद जोशी
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

प्रल्हाद जोशी ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस पार्टी हर मर्यादा को तोड़ रही है और अब यह सवाल उठने लगा है कि यह सब किसके इशारे पर हो रहा है। क्या यह जॉर्ज सोरोस के इशारे पर हो रहा है? यह लिंक अब पूरी तरह से सामने आ गया है और खुलासा हो चुका है। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी को पूरे देश ने खारिज कर दिया है। जब उन्हें 99 सीटें मिली थीं, तब वे लोग काफी उत्साही लग रहे थे, लेकिन उनके व्यवहार के कारण अब जनता ने उन्हें हर जगह नकार दिया है।"

उन्होंने कहा, "जो पार्टियां उनके साथ जा रही हैं, वे भी डूब रही हैं। जब वे सपा के साथ जाते हैं, तो वह डूब जाती है, जब शिवसेना और एनसीपी के साथ गए तो वे भी डूब गए। अगर वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ चले तो वह भी डूब जाएगी। अब लोगों को यह समझ में आ गया है। मैं उनसे यह सवाल करना चाहता हूं कि जब मैं संसदीय मामलों का मंत्री था, तो हमने कई बार चर्चा की थी। उन्होंने भारतीय संस्थाओं और देश के सिस्टम का अपमान किया। कांग्रेस पार्टी अब सत्ता की लालच में इस हद तक गिर चुकी है कि इनका विरोध करना जरूरी हो गया है। अब यह पूरी तरह से सामने आ चुका है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का गठबंधन जॉर्ज सोरोस के साथ था।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में जो कुछ भी करना है, वह संबंधित मंत्री और अधिकारी देखेंगे। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें शर्म है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए और संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलानी चाहिए। लोकसभा स्पीकर ने भी कहा है कि नियम और प्रक्रिया के अनुसार जो निर्णय होंगे, वही चर्चा के लिए स्वीकार्य होंगे। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी के लोग आज प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वे समझते नहीं हैं कि कांग्रेस पार्टी को केवल अपने 'नकली गांधी परिवार' से बाहर किसी भी संवैधानिक पद की कोई अहमियत नहीं है। स्पीकर ने एक गाइडलाइन जारी की थी कि कोई भी प्रदर्शन संसद के द्वार पर नहीं होना चाहिए। यदि प्रदर्शन करना है, तो महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास किया जाए। उन्होंने अनुरोध किया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने संसद के द्वार को बंद कर दिया और लोगों के अधिकारों का उल्लंघन किया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Dec 2024 10:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story