राष्ट्रीय: मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, रोड जाम, पुलिस ने किया तितर-बितर  

मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, रोड जाम, पुलिस ने किया तितर-बितर  
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर गौ सेवकों और हिन्दूवादियों का आक्रोश भड़क उठा और गो सेवकों द्वारा मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया। जाम के चलते सैकड़ों वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस अफसर लोगों को समझाते रहे। जब लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग कर दिया।

मथुरा, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर गौ सेवकों और हिन्दूवादियों का आक्रोश भड़क उठा और गो सेवकों द्वारा मथुरा-वृंदावन रोड जाम कर दिया। जाम के चलते सैकड़ों वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस अफसर लोगों को समझाते रहे। जब लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग कर दिया।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा स्थित पीएमबी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल का इलाका है। वहां पर कुछ गोवंश मृत अवस्था में मिले थे। हो सकता है कि किसी गौशाला के हों या कई बार कुछ गाए मर जाती हैं तो उन्हें भी जंगल में छोड़ देते हैं। इस मामले को कुछ लोगों ने अनावश्यक तूल देने का प्रयास किया। यहां पर जाम लगा दिया। जबकि, यह महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां पर बाहर से कई श्रद्धालु आते हैं। शुक्रवार का दिन है, लोग सप्ताह के अंतिम दिन यहां काफी संख्या में आते है। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, वह नहीं माने तो उन्हें डांटा गया। फिर भी नहीं सुनने पर सड़कों पर डंडा पटककर उन्हें हटाया गया।

एक सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि अगर गौशालाओं में ऐसी घटना हुई है तो उसकी जांच की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो सम्मान के साथ शव का गड्ढे के अंदर संस्कार करना चाहिए। अगर इस प्रकार की अनियमितता देखने को मिली तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि यह लोग चार घंटे से काफी महत्वपूर्ण मार्ग को जाम किए थे। काफी श्रद्धालु परेशान थे। नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि जितने शव हैं, उनका सम्मान से अंतिम संस्कार करें। साथ ही यह भी पता करें की शव गौशालाओं से तो नहीं लाई गई हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हमें रात में जानकारी मिली कि गायों के साथ इस पर प्रकार की घटना हो रही है। गौशाला वाले जब ऐसा करेंगे तो समाज में क्या संदेश जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की यहां के सीडीओ को हटाया जाना चाहिए। जो इस कृत्य के दोषी हैं, उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। गौशाला की जांच की जाए। अगर गो-पालन नहीं हो पा रहा है, तो इसे सरकार को सौंप दिया जाए। इनके साथ न्याय होना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Dec 2024 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story