राजनीति: राहुल गांधी ने देश का सही इतिहास कभी पढ़ा ही नहीं राकेश त्रिपाठी

राहुल गांधी ने देश का सही इतिहास कभी पढ़ा ही नहीं  राकेश त्रिपाठी
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सावरकर और मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी देश का सही इतिहास नहीं पढ़ा और न ही वह भारत के संविधान के बारे में समझते हैं। कांग्रेस की सरकार ने हमेशा संविधान को तोड़ने का काम किया है और इस विषय पर राहुल गांधी को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

लखनऊ, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सावरकर और मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी देश का सही इतिहास नहीं पढ़ा और न ही वह भारत के संविधान के बारे में समझते हैं। कांग्रेस की सरकार ने हमेशा संविधान को तोड़ने का काम किया है और इस विषय पर राहुल गांधी को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की कमजोर स्थिति को छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। वह लगातार जातिवाद और वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सके, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे। राहुल गांधी के बयान के पीछे कोई वास्तविक ज्ञान नहीं है और उनके विचार बिना किसी अध्ययन के होते हैं।

राकेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने न तो सावरकर को समझा है और न ही मनुस्मृति को पढ़ा है। उनका संविधान पर बोलने का कोई आधार नहीं है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा इसे तोड़ने और मरोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी का यह बयान संविधान के अपमान के समान है, क्योंकि भारत के संविधान को सर्वाधिक चुनौती कांग्रेस सरकारों ने दी है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में अब कोई आधार नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनकी पार्टी यहां चुनाव नहीं जीत पा रही है। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में लगातार हार मिल रही है और अब वह यहां के लोगों को नीचा दिखाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार गरीबों, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा कर रही है, जो राहुल गांधी को पसंद नहीं है।

संभल में हुई घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर जो झूठ राहुल गांधी ने फैलाया था, उसकी कलई अब खुल गई है। संभल में कुछ लोग कोर्ट के आदेश के बावजूद पत्थर चला रहे थे और राहुल गांधी उनके खैरख्वाह बने हुए हैं। राहुल गांधी धार्मिक स्थलों को लेकर कांग्रेस और सपा के पूर्व के कार्यों को नजरअंदाज कर रहे हैं। कांग्रेस और सपा ने हमेशा राजनीतिक फायदे के लिए तुष्टिकरण की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Dec 2024 10:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story