राजनीति: केजरीवाल के लिए 'महिला सुरक्षा' सिर्फ चुनावी नारा है बांसुरी स्वराज

केजरीवाल के लिए महिला सुरक्षा सिर्फ चुनावी नारा है  बांसुरी स्वराज
कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में ‘महिला अदालत’ लगाई गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। 'महिला अदालत' में शामिल होने के लिए दिल्ली के कोने-कोने से महिलाएं पहुंची थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल किए।

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में ‘महिला अदालत’ लगाई गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। 'महिला अदालत' में शामिल होने के लिए दिल्ली के कोने-कोने से महिलाएं पहुंची थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल किए।

केजरीवाल की 'महिला अदालत' पर नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "आपको याद होगा कि जब निर्भया कांड हुआ था, तब आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में न्याय और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन, ऐसा लगता है कि महिला सुरक्षा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए सिर्फ चुनावी नारा ही था। इसके अलावा कुछ कुछ नहीं था।''

उन्होंने कहा, ''मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि उनकी मौजूदगी में उनके आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को उनके पीएस पीटते हैं, महिला सांसद के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। लेकिन, केजरीवाल उस पीएस को अपने साथ लेकर घूमते हैं। पंजाब में उस पीएस को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 'महिला अदालत' में उस पार्टी के नेता को बुलाया गया था, जिनके पिता ने बयान दिया था कि लड़के हैं, गलती हो जाती है।''

पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजे जाएंगे। आज तक पंजाब की महिलाओं के बैंक खाते में पैसे नहीं आए। केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को भी धोखा दे रहे हैं। लेकिन, दिल्ली की जनता समझदार है। लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने कहा था कि महिलाओं के बैंक खाते में सितंबर माह से हर महीने हजार रुपये आएंगे। लेकिन, दिसंबर का महीना चल रहा है। एक भी रुपए महिलाओं के बैंक खाते में नहीं आए।''

उन्होंने आगे कहा, ''पंजाब में 2021 में महिलाओं को वादा किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। अगर आप भाजपा शासित प्रदेशों को देखेंगे तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में भाजपा सरकार महिलाओं के लिए 'लाडली लक्ष्मी योजना' लाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Dec 2024 10:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story