मानवीय रुचि: वाराणसी में बन रहे लकड़ी के खिलौने की विदेशों में बढ़ी डिमांड

वाराणसी में बन रहे लकड़ी के खिलौने की विदेशों में बढ़ी डिमांड
वाराणसी में लकड़ी के खिलौने का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। आज ये लकड़ी के खिलौने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ब्रिक्री के लिए भेजे जा रहे हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट लकड़ी से बनाए गए उत्पादों को खरीदते हैं। इसमें वाराणसी से सटे घाट शामिल हैं।

वाराणसी, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। वाराणसी में लकड़ी के खिलौने का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। आज ये लकड़ी के खिलौने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ब्रिक्री के लिए भेजे जा रहे हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट लकड़ी से बनाए गए उत्पादों को खरीदते हैं। इसमें वाराणसी से सटे घाट शामिल हैं।

खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लकड़ी के खिलौने के उद्योग को बढ़ावा देने से वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में वृद्धि हुई है। क्रिसमस पर वाराणसी में बने 10,000 से अधिक लकड़ी के खिलौने स्पेन, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों में भेजे जा रहे हैं। क्रिसमस पर लकड़ी के बने उत्पाद की मांग बढ़ गई है। करीब 60 महिलाओं को इससे रोजगार भी मिला है।

लकड़ी के खिलौने तैयार करने वाले बिहारी लाल अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां पर लकड़ी के खिलौने तैयार किए जाते हैं। खिलौने के अलावा हिन्दू-देवी देवताओं की मूर्ति तैयार की जाती है। क्रिसमस को लेकर हम लोगों ने लकड़ी के उत्पाद तैयार किए हैं। भारत में लकड़ी के खिलौने की काफी मांग है। हालांकि, भारत के अलावा विदेशों से भी लकड़ी के खिलौनों की मांग हो रही है। चूंकि अभी क्रिसमस का त्योहार नजदीक है तो विदेशों से हमें कई ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के लोगों ने ही बनारस में सबसे पहले खिलौने बनाए थे। वर्तमान सरकार ने लकड़ी के खिलौने को प्रमोट किया है। जीआई टैग मिला है। हमारे यहां के उत्पाद विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है।

खिलौना निर्माता शुभी अग्रवाल ने बताया कि इस क्रिसमस पर सितारे, क्रिसमस ट्री, घंटियां और सांता क्लॉज की लकड़ी की छोटी मूर्तियां बनाई है। जिन्हें दरवाजे पर लटकाने या उपहार देने के लिए डिजाइन किया गया है। विदेशों से इसकी खूब डिमांड हुई है। इन हस्तनिर्मित वस्तुओं के वैश्विक स्तर पर ऑर्डर मिले हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Dec 2024 8:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story