राजनीति: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत पर हंगामा, अंत्येष्टि पर पहुंचे अजय राय का भी विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत पर हंगामा, अंत्येष्टि पर पहुंचे अजय राय का भी विरोध
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को गोरखपुर में अंतिम संस्कार में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी विरोध का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हत्या का आरोप लगाया।

गोरखपुर, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को गोरखपुर में अंतिम संस्कार में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी विरोध का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हत्या का आरोप लगाया।

दरअसल, लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता गोरखपुर निवासी प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। गुरुवार को प्रभात का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव देईपार लाया गया। प्रभात का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

प्रभात के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस की घेराबंदी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान भाजपा ने प्रभात की हत्या का आरोप लगाया।

प्रभात के घर पहुंचे अजय राय ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, "सरकार की दमनकारी नीति और तानाशाही पूर्ण रवैये की वजह से उनके कार्यकर्ता की जान गई है। यह कहां तक उचित है कि उन्हें अपने कार्यकर्ता की अंत्येष्टि में भी जाने से रोका जाए। पुलिस घेराबंदी कर रही है और भाजपा कार्यकर्ता रोक रहे हैं।

भाजपा के हत्या के आरोप पर उन्होंने कहा कि बिना पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आए इन्हें यह कैसे ज्ञात हो गया कि उसकी मौत दबकर हुई है। कांग्रेस हर प्रकार की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान 30 वर्षीय प्रभात पांडेय की मौत हो गई। वहीं, अंत्येष्टि के बाद आई प्रभात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वह गुरुवार को लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय भी पहुंची।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Dec 2024 11:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story