अंतरराष्ट्रीय: चीन के दौरे पर पहुंचे सर्बिया के प्रधानमंत्री ने संरक्षणवाद का किया विरोध

चीन के दौरे पर पहुंचे सर्बिया के प्रधानमंत्री ने संरक्षणवाद का किया विरोध
इस नवंबर शांगहाई में आयोजित सातवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले में भाग लेने के दौरान सर्बियाई प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने चीन के विकास की तेज गति पर हैरानी व्यक्त की और चीन के समर्थन तथा मदद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने व्यापार संरक्षणवाद का विरोध भी जताया।

बीजिंग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। इस नवंबर शांगहाई में आयोजित सातवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले में भाग लेने के दौरान सर्बियाई प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को एक विशेष साक्षात्कार दिया। उन्होंने चीन के विकास की तेज गति पर हैरानी व्यक्त की और चीन के समर्थन तथा मदद के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने व्यापार संरक्षणवाद का विरोध भी जताया।

शांगहाई के अनुभव की चर्चा में उन्होंने कहा कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है। चाहे शहर की विकास क्षमता और शहरीकरण का स्तर हो या संपूर्ण संस्थापन और सुविधाजनक यातायात, वह उसके प्रसंशक हैं। चीन के अन्य शहर की तरह शांगहाई में लोग चीन के विकास की विशाल उपलब्धियों को देख सकते हैं। चीन विशेषता वाले समाजवाद में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य बड़े देशों की तुलना में चीनी आधुनिकीकरण की विशिष्टता है कि चीन अन्य देशों और जातियों के साथ अपने विकास का अनुभव साझा करना चाहता है। इसमें समग्र मानवता के प्रति जिम्मेदारी की चेतना निहित है। यह मानवता के साझे भविष्य वाला समुदाय है।

बातचीत में उन्होंने व्यापार संरक्षणवादी कार्रवाई का डटकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टैरिफ लगाना मानव का विकास नहीं रोक सकता। ऐसी कार्रवाई सिर्फ अपने आर्थिक विकास को नुकसान पहुंचाएगी। इसलिए सर्बिया सरंक्षणवादी विश्व का एक अंग नहीं बनना चाहता। सर्बिया सभी लोगों के साथ खुलेपन और सहयोग में अपना योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि हमें इस जुलाई में प्रभावी हुई सर्बिया-चीन मुक्त व्यापार संधि पर गर्व है। यह सर्बियाई उद्यमों के लिए एक विशाल मौका है। उन को सक्रियता से इसमें हिस्सा लेने की जरूरत है।

उन्होंने चीन के साथ विज्ञान, शिक्षा, एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग गहराने की उम्मीद भी व्यक्त की। उनका विश्वास है कि भविष्य में चीन-सर्बिया मजूबत मित्रता और भाईचारे की भावना और गहरी होगी।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Dec 2024 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story