अंतरराष्ट्रीय: सात साल बाद श्रीलंका लौटा चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज 'पीस आर्क'

सात साल बाद श्रीलंका लौटा चीनी नौसेना का अस्पताल जहाज पीस आर्क
"हार्मनी मिशन-2024" को अंजाम देने वाला चीनी नौसेना के अस्पताल जहाज "पीस आर्क" ने 21 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचकर सात दिवसीय सद्भावना यात्रा शुरू की।

बीजिंग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। "हार्मनी मिशन-2024" को अंजाम देने वाला चीनी नौसेना के अस्पताल जहाज "पीस आर्क" ने 21 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचकर सात दिवसीय सद्भावना यात्रा शुरू की।

साल 2017 में अपनी यात्रा के बाद अस्पताल जहाज "पीस आर्क" की श्रीलंका की यह दूसरी यात्रा है।

आगमन के दिन, श्रीलंका ने घाट पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया। स्वागत करने वाली भीड़ ने दोनों देशों के राष्ट्रीय झंडे लहराए और "पीस आर्क" की दोबारा यात्रा के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रीलंकाई प्रतिनिधियों, श्रीलंका में चीनी दूतावास के कर्मचारियों, चीनी वित्त पोषित संस्थानों के कर्मचारी प्रतिनिधियों और विदेशी चीनियों ने घाट पर उनका स्वागत किया।

यात्रा के दौरान, "पीस आर्क" अस्पताल जहाज चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने और विविध सैन्य चिकित्सा आदान-प्रदान करने के लिए मुख्य मंच का उपयोग करेगा। इसके अलावा, मिशन के अधिकारी और सैनिक श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारियों और सैनिकों के साथ कई सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियां भी करेंगे।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Dec 2024 9:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story